Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

श्री दरबार साहिब को लगातार तीसरे दिन बम से उड़ाने की धमकी

बुधवार को धमकी मिलने के बाद पुलिस ने यहां बम निरोधक दस्ते को स्थाई रूप से तैनात कर दिया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) को इससे पहले सोमवार तथा मंगलवार को भी मेल आ चुकी है।

16 Jul 2025

श्री दरबार साहिब को लगातार तीसरे दिन बम से उड़ाने की धमकी

चंडीगढ़। अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब को बुधवार को लगातार तीसरे दिन आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी गई है। ई-मेल के माध्यम से मिल रही धमकियों के बाद सुरक्षा को पहले से और ज्यादा बढ़ा दिया गया है। दरबार साहिब परिसर के बाहर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को तैनात कर दिया गया है।

बुधवार को धमकी मिलने के बाद पुलिस ने यहां बम निरोधक दस्ते को स्थाई रूप से तैनात कर दिया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) को इससे पहले सोमवार तथा मंगलवार को भी मेल आ चुकी है। बुधवार को मिली ई-मेल में दावा किया गया कि पाइपों में आरडीएक्स भरकर मंदिर के अंदर धमाके किए जाएंगे। मेल मिलने के बाद एसजीपीसी की सूचना पर पुलिस ने परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया। जांच के लिए डॉग और बम स्क्वायड पहुंचा। लगातार मिल रही धमकियों के बाद पुलिस अलर्ट पर है। मंगलवार को धमकी मिलने के बाद दरबार साहिब परिसर में बीएसएफ जवान और पुलिस कमांडो तैनात किए गए हैं। हर आने-जाने वाले की जांच की जा रही है।

एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने बताया कि 15 जुलाई को दूसरी ई-मेल केरल के मुख्यमंत्री और पूर्व चीफ जस्टिस की फेक आईडी से भेजी गई थी। आज सुबह आसिफ कपूर नाम के ई-मेल एड्रेस से ईमेल आई। ये ईमेल मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी भेजी गई है। उन्होंने कहा कि पिछले लंबे समय से हमारे आस्था के केंद्र गोल्डन टेंपल को टारगेट किया जा रहा। वर्ष 1984 में श्री दरबार साहिब का बहुत नुकसान हुआ था। गुरुओं द्वारा दिए गए उपदेश कुछ लोगों को अच्छे नहीं लग रहे। 14 जुलाई से लगातार धमकी भरी ईमेल आ रही हैं। पुलिस को इस मामले में ठोस कार्रवाई करते हुए आरोपित को पकड़ना चाहिए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


श्री दरबार साहिब को लगातार तीसरे दिन बम से उड़ाने की धमकी
बुधवार को धमकी मिलने के बाद पुलिस ने यहां बम निरोधक दस्ते को स्थाई रूप से तैनात कर दिया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) को इससे पहले सोमवार तथा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News